पलामू, अक्टूबर 1 -- मेदिनीनगर/पाटन, हिटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर चल रहे सेवा संकल्प माह के तहत पाटन प्रखंड के सांसद आदर्श पंचायत किशुनपुर के बनहरी टोला स्थित मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम (बीडी राम) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर सभी को प्रोत्साहित किया। उन्होंने आठ गर्भवती महिलाओं की गोदभराई तथा नन्हे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार में शामिल हुए। साथ ही आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका और आशा दीदियों को अंगवस्त्र एवं शॉल देकर सांसद ने सम्मानित भी किया। सांसद ने बच्चों व महिलाओं के बीच फल भी वितरित किए। यह भी पढ़ें- Munger News: गोद भराई की रस्म के तहत गर्भवती को किया सम्मानित कार्यक्रम में सांसद ने कहा कि आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका और आ...