किशुनपुर ओपी को पिकेट में बदलने के विरोध में चार घंटे बंद रहा बाजार
पलामू, मई 24 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र के किशुनपुर ओपी को पिकेट में बदलने के विरोध में रविवार को किशुनपुर के व्यवसायियों एवं ग्रामीणों ने खुलकर आक्रोश व्यक्त किया। पूर्व जिला पार्षद नंद कुमार राम के नेतृत्व में व्यवसायियों ने चार घंटे तक बाजार बंद रखकर सरकार के फैसले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। साथ आम नागरिकों की मांग को गंभीरता से लेते हुए निर्णय वापस लेने की मांग की। नंद कुमार राम ने कहा कि किशुनपुर क्षेत्र कभी उग्रवाद प्रभावित इलाका माना जाता था। लंबे संघर्ष और जनआंदोलन के बाद यहां ओपी की स्थापना हुई थी, जिसके बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई और व्यवसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिला। यह भी पढ़ें- हाईमास्ट लाइट चालू करवाने की ग्रामीणों ने उठायी मांग उन्होंने कहा कि ओपी बनने के बाद लोग देर रात तक न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.