किशाऊ बांध की साइट 10-12 किमी पीछे करने की मांग
विकासनगर, सितम्बर 29 -- किशाऊ बांध संघर्ष समिति ने प्रस्तावित बांध स्थल को मौलोत-सम्बर-कुवांनू क्षेत्र की उपजाऊ भूमि से 10 से 12 किलोमीटर पीछे स्थानांतरित करने की मांग की है। समिति ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा कि स्थानीय लोग बांध परियोजना के विकास के विरोध में नहीं है, लेकिन मौजूदा स्थल से गांवों, कृषि भूमि, जंगल और ग्रामीणों की आजीविका पर गंभीर असर पड़ेगा। समिति ने जिलाधिकारी देहरादून के माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर प्रभावित परिवारों की समस्याओं पर हस्तक्षेप की मांग की है। समिति के अनुसार ग्रामसभा मौलोत के सम्भरखेड़ा में बांध प्रस्तावित है। इसके जलमग्न क्षेत्र में ग्रामीणों के मकान, कृषि भूमि और पशुपालन से जुड़ी जमीनें प्रभावित होने की आशंका है। समिति ने कहा कि क्षेत्र के अधिकांश परिवार खेती-किसानी, बागवानी और पशुपालन पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.