किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का MoU, आठ दशक बाद क्रियान्वयन को मिली गति
नई दिल्ली, सितम्बर 16 -- किशाऊ बांध परियोजना के क्रियान्वयन को लेकर हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर के साथ परियोजना को निर्णायक गति मिली है। कर्तव्य भवन में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक में समझौता हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसे आठ दशकों से प्रतीक्षित परियोजना को धरातल पर उतारने की दिशा में कदम बताया।1940 में हुई थी परियोजना की परिकल्पना धामी ने कहा कि किशाऊ परियोजना की परिकल्पना वर्ष 1940 में की गई थी। इसे आगे बढ़ाने के कई प्रयास हुए, लेकिन विभिन्न कारणों से यह आगे नहीं बढ़ सकी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दशकों से लंबित परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.