सासाराम, सितम्बर 27 -- कोचस, एक संवाददाता। समाजवादी चिंतक किशन पटनायक की पुण्यतिथि पर रविवार को समता लोक समिति भवन में स्मृति व्याख्यान सह किसान गोष्ठी आयोजित की गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य वक्ताओं ने उनके समाजवादी विचारों, लोकतांत्रिक मूल्यों और देश-समाज के प्रति योगदान को याद किया। कहा कि बदलते दौर में भी किशन पटनायक के विचार सामाजिक सरोकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए प्रासंगिक हैं। गोष्ठी में किसानों की समस्याओं और किसान हित में प्रभावी पहल की जरूरत पर भी चर्चा हुई।

किशन पटनायक का योगदान वक्ताओं ने कहा कि किशन पटनायक वर्ष 1962 से 1967 तक ओड़िशा के संबलपुर से लोकसभा सदस्य रहे। वे समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया के निकट सहयोगियों और उनके विचारों से प्रभावित नेताओं में शामिल थे। किशन पटनायक का मानना था कि दुनिया में कोई विकल्पहीन ...