मैनपुरी, मई 3 -- किशनी। ग्वालियर-बरेली राजमार्ग पर शमशेरगंज पुलिया से शमशेरगंज जाने वाले 7 किमी मार्ग में जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए है। इस मार्ग से गुजरने वाले बाइक सवार, चार पहिया तथा राहगीरों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। इस मार्ग में हुए गड्ढों को मिट्टी पर ही पेचिंग कर भर दिया जाता है। इसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने कई बार अधिकारियों से की लेकिन नतीजा शून्य रहा। अब स्थानीय लोगों ने डीएम से मार्ग पर हुए इन गड्ढों को भरवाने की मांग की है। मांग करने वालों में प्रधान बलराज यादव, संजू मिश्रा, जगदीश यादव, मुकुल यादव, आशीष यादव, अमित यादव, शांतिस्वरूप शाक्य, विनोद यादव, देवेश चौहान, शोभा चौहान, हरिओम गुप्ता, विपिन चौहान, छबीले यादव आदि मौजूद रहे। फोटो-20- रविवार को किशनी स्थित शमशेरगंज जाने वाला बदहाल मार्ग。 यह भी पढ़ें- रास्ता बंद करने व नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.