किशनी-मैनपुरी मार्ग पर खाद लदा ट्रैक्टर पलटा, लगा जाम
मैनपुरी, मई 20 -- किशनी-मैनपुरी मार्ग पर बुधवार शाम यूरिया खाद से लदा एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया। हादसा गांव हरचंद्रपुर के पास निर्माणाधीन पानी की टंकी के सामने हुआ। ट्रैक्टर पलटते ही उस पर लदी यूरिया खाद सड़क पर बिखर गई, जिससे मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और जाम जैसे हालात पैदा हो गए। राहगीरों की सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए तुरंत एक जेसीबी मशीन को मौके पर बुलवाया। जेसीबी की मदद से बीच सड़क पर पलटे ट्रैक्टर को किनारे कराया गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने यातायात सुचारू कराया, जिसके बाद राहगीरों ने राहत की सांस ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.