मैनपुरी, जनवरी 31 -- किशनी। नगर के देहली पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल में आगामी 8 फरवरी को आयोजित होने वाले विशाल हिंदू सम्मेलन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। आज शनिवार को मातृशक्ति मिलन कार्यक्रम का आयोजन दोपहर दो बजे किशनी स्थित एक मैरिज होम में किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदू सम्मेलन एवं महिला सम्मेलन को सफल बनाना है। हिंदू सम्मेलन को सफल बनाने के लिए समाजसेविका दिव्या सिंह ने बताया कि महिलाओं की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए वह प्रतिदिन गांव-गांव जाकर महिला टीम के साथ सम्मेलन का निमंत्रण दे रही हैं। दिव्या सिंह की टीम द्वारा नगला सूखे, अरसारा, चंदरपुर, बटपरू, हरिसिंहपुर, खड़सरिया सहित कई गांवों में जनसंपर्क कर महिलाओं को सम्मेलन में आमंत्रित किया गया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष रीता शाक्य, रानी गुप्ता, शालिनी गुप्ता, अर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.