मैनपुरी, अगस्त 6 -- विधानसभा क्षेत्र के चौमुखी विकास और स्थानीय जनसमस्याओं के निस्तारण को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान किशनी क्षेत्र की प्राथमिकताओं और विकास कार्यों से संबंधित एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा गया, जिस पर उन्होंने सकारात्मक रुख दिखाते हुए सभी मांगों को शीघ्र पूरा कराने का ठोस आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में पैक्सपेड अध्यक्ष प्रेमसिंह शाक्य, भाजपा जिला मंत्री भरत गुप्ता, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल राजपूत और शिवप्रताप राजावत शामिल रहे। उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष तहसील मुख्यालय पर शिक्षा के स्तर में सुधार एवं बच्चों को आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए मॉडल स्कूल की स्थापना करने तथा किशनी उप-मंडी स्थल की जर्जर सड़क के सुदृढ़ीकरण एवं पुनर्निर्माण कराने की प्रमुख म...