लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 30 -- लखीमपुर, संवाददाता। किशनपुर सेंचुरी में जंगल भ्रमण जाने के लिए पर्यटकों को नए साल पर नए एंट्री पॉइंट का तोहफा मिला है। मंगलवार को सुबह भीरा मैलानी नेशनल हाईवे पर स्थित वन विभाग के बैरियर पर वन मंत्री अरुण कुमार सक्सेना द्वारा वर्चुअल उद्घाटन किया गया। जिसके बाद किशनपुर वन्य जीव प्रतिपालक धर्मेंद्र द्विवेदी ने फीता काटकर शुभारंभ किया। अभी तक किशनपुर सेंचुरी में जंगल भ्रमण जाने के लिए पर्यटकों को कटैया चौकी से ही जाना होता था लेकिन अब पर्यटक दोनों ही जगह से एंट्री ले सकते हैं। दुधवा टाइगर रिजर्व प्रशासन ने मैलानी भीरा नेशनल हाईवे पर मैलानी जंगल के बीच नये टूरिस्ट सर्किट से किशनपुर सेंचुरी जाने वाले 23 नंबर रोड पर प्रवेश द्वार बनाया है नए टूरिस्ट सर्किट पर पार्किंग व बुकिंग विंडो आदि की सुविधा है पर्यटक अब नये टूरि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.