समस्तीपुर, फरवरी 10 -- सरायरंजन। जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र, अख्तियारपुर, समस्तीपुर एवं क्राई चाइल्ड राइट्स एंड यू के संयुक्त तत्वावधान में किशनपुर युसूफ पंचायत के वार्ड संख्या 14 के दलित बस्ती में सामुदायिक बालिका शिक्षा केन्द्र (नि:शुल्क) का उद्घाटन किया गया। इसका उद्घाटन सरायरंजन नगर पंचायत के मुख्य पार्षद पूजा कुमारी, वार्ड सदस्य गौतम कुमार पासवान, उप सरपंच पवन कुमार झा आदि ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर मुख्य पार्षद पूजा कुमारी ने जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र से मांग करते हुए कहा कि नगर पंचायत सरायरंजन में भी बहुत सारे टोले हैं जहां दलित- महादलित समुदाय के गरीब बच्चे हैं और वहां की बालिकाएं भी शिक्षा से वंचित हैं। वैसे टोला में सामुदायिक शिक्षा केन्द्र खुलना चाहिए। मौके पर जीविका के अजीना प्रवीण, अवकाश प्राप्त शिक्षक कमल पासवा...