काशीपुर, मार्च 3 -- जसपुर। बीडीसी एवं जिला पंचायत की बैठक में मुद्दा उठने के बाद शिक्षा विभाग जल्द ही ग्राम किशनपुर में स्कूल भवन बनाया जाएगा। मंगलवार को जिपं सदस्य नईम प्रधान ने बताया कि ग्राम किशनपुर प्राथमिक स्कूल का भवन जर्जर होने के कारण टूट चुका है। बच्चे काफी समय से गुरुद्वारे में पढ़ रहे हैं। इस मामले को उन्होंने बीडीसी एवं जिला पंचायत की बैठक में उठाया था। बताया कि जिपं की बैठक में सीईओ ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि नये भवन के रकम स्वीकृत हो चुकी है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर काम को शुरू कराया जाएगा। नईम ने बताया कि आगामी चार-पांच अप्रैल को जिपं की बैठक होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.