मेरठ, मार्च 19 -- मवाना के उच्च प्राथमिक विद्यालय किशनपुर बिराना के होनहारों ने शैक्षिक सत्र 2026-27 की जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में शानदार सफलता दर्ज की है। जनपद मेरठ के लगभग चार हजार छात्रों के बीच हुई इस कठिन स्पर्धा में किशनपुर बिराना एक मात्र ऐसा विद्यालय बनकर उभरा है, जिसके तीन छात्रों ने एक साथ कक्षा छह के लिए अपना चयन सुनिश्चित किया है। इस विद्यालय के इन तीन सितारों ने विद्यालय का नाम रोशन किया है। उन्मेष ने जनपद में 34वीं रैंक, रियांश ने 36वीं रैंक और अभिषेक ने 72वीं रैंक हासिल कर सफलता का परचम फहराया। अभिषेक की माता पुष्पा विद्यालय में रसोईया है। उधर विद्यालय परिसर में गुरुवार को तीनों चयनित छात्रों को सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापक नीरज शर्मा, मधुबाला, मधु रानी, मोनिका गोयल, बृजपाल सिंह, अनिल कुमार, प्रदीप कुमार, अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.