पूर्णिया, दिसम्बर 11 -- धमदाहा, एक संवाददाता। अनुमंडल पदाधिकारी धमदाहा ने प्रखंड के आधा दर्जन करके करीब पैक्स का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों से अब तक खरीदी गई धान के संबंध में पैक्स अध्यक्ष से पूछताछ की। निरीक्षण के दौरान उनके साथ सहकारिता पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह भी थे। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि प्रखंड के नीरपुर पैक्स में 57 किसान निबंधित है जबकि अब तक 7 किसानों से ही धान की खरीदारी की गई है। वहीं बिशनपुर पैक्स में 47 किसान के निबंधित होने के बावजूद सिर्फ पांच किसानों से धान की खरीदारी की गई हैं। दोनों जगह पर धान की कम खरीदारी का कारण सीसी का नहीं होना बताया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान किशनपुर बलुआ पैक्स पूरी तरह से बंद मिला है जिसे अब व्यापार मंडल से संबद्ध करने का निर्देश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.