कौशाम्बी, अप्रैल 17 -- अप्रैल माह के दूसरे पखवारे में भीषण गर्मी की शुरुआत होने के बाद भी किशनपुर पंप कैनाल में पानी नहीं छोड़ा गया। पानी न आने से तालाब सूखे पड़े हैं, तो वहीं किसानों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। जिम्मेदार हैं कि समस्या को लेकर संजीदा नहीं हो रहे हैं। भीषण गर्मी के चलते पश्चिम शरीरा क्षेत्र के अधिकतर तालाब सूख गए हैं। कुछ तालाबों में पानी है, पर तलहटी में होने के कारण मटमैला है। इससे जंगली जीव-जंतुओं व पशु-पक्षी प्यास से हांफने लगे हैं। दूसरी तरफ, नहर के भरोसे किसानों ने खेतों में मूंग, उड़द, तरबूज, खरबूज आदि की जो फसलें बो रखी है, वे भी सिंचाई के आभाव में खराब हो रही हैं। यह भी पढ़ें- नहरों का संचालन ठप होने से पशु-पक्षी बेहाल पानी के आभाव में सरसवां ब्लॉक क्षेत्र के लौंगावा, अजरौली, डकसरीरा, कोरीपुर, कोल्हुआ, बैरमपु...