रुडकी, अप्रैल 25 -- भगवानपुर,संवाददाता। किशनपुर जमालपुर के स्थापना दिवस और राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय ग्रामीण मेले का भव्य आयोजन किया गया। मेले में निशुल्क चिकित्सा शिविर, खेलकूद प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में बीएसएम कॉलेज समिति के अध्यक्ष ममतेश शर्मा ने 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का अनावरण किया। वहीं विशिष्ट अतिथि कोटेक हेल्थ केयर के सीएमडी हर्ष तिवारी ने ग्राम पंचायत को एक एंबुलेंस भेंट की। इस दौरान बीडीओ रुड़की सुमन कुड़ियाल, ब्लॉक प्रमुख लुबना राव और ग्राम प्रधान परवीन बानो ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...