किशनगढ़ कोर रेंज में बाघ की मौत
बांदा, जुलाई 19 -- करतल। जनपद की सीमा से सटे मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में एक बार फिर बाघ की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। शनिवार को किशनगढ़ कोर रेंज की बृजपुरा बीट में एक वयस्क नर बाघ मृत अवस्था में मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। पिछले लगभग तीन महीनों में पीटीआर में बाघ की मौत की यह तीसरी घटना है। शनिवार सुबह नियमित गश्त पर निकली पेट्रोलिंग पार्टी ने बृजपुरा बीट के एक दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में एक वयस्क बाघ को जमीन पर लेटा देखा। शुरुआत में वनकर्मियों को लगा कि बाघ आराम कर रहा है, लेकिन काफी देर तक कोई हलचल नहीं होने पर वे सतर्क हुए। सुरक्षित दूरी से निगरानी करने के बाद जब टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि बाघ की मौत हो चुकी है। घटना की सूचना मिलते ही पन्ना टाइगर रिजर्व के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
जां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.