किशनगंज, अप्रैल 2 -- किशनगंज। आर्थिक अपराध इकाई के द्वारा आय से अधिक संपति अर्जित करने के मामले में किशनगंज के एसडीपीओ गौतम कुमार के विरुद्ध की गई कार्रवाई की चर्चा दूसरे दिन बुधवार को भी होती रही। लोगों का यही कहना था कि एसडीपीओ गौतम कुमार ने किशनगंज जिले से ही पुलिस की नौकरी की शुरुआत की थी। वर्ष 1996 में बतौर प्रशिक्षु दारोगा प्रतिनियुक्त हुए। लेकिन इसे विडंबना कहे या कुछ और इसी जिले में दागदार भी होना पड़ा। किसी ने या एसडीपीओ ने स्वयं भी ये नहीं सोचा होगा की जहां पहली पोस्टिंग हुई थी वहीं फिर से पोस्टिंग के दौरान भ्रष्टाचार के आरोप लग जाएंगे। वर्ष 1996 में पोस्टिंग के दौरान वर्ष 1996 के बाद सेवाकालीन प्रशिक्षण की अवधि पूर्ण करने के उपरांत गौतम कुमार पहाड़कट्टा थाना और कोढ़ोबारी थाना में बतौर थानाध्यक्ष की कमान संभाल चुके हैं। इधर मंगलवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.