किशनगंज, मार्च 17 -- किशनगंज। संवाददाता सोमवार की शाम किशनगंज शहर में 7 बजकर 15 मिनट पर अचानक मौसम बदला व ओलावृष्टि शुरू हो गई। शाम के वक्त किशनगंज शहर के बाजार में ईद की खरीददारी को लेकर काफी भीड़ थी। अचानक ओलावृष्टि होने से थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। बाइक साइकिल से जा रहे लोग भी तुरंत ओला से बचने के लिए जगह की तालाश करने लगे। जब तक लोग कहीं छुपते तब तक बड़े आकार का ओला गिरने लगा। वहीं लगभग 2 मिनट तक ओलावृष्टि के साथ हल्की बारिश शुरू हो गई। मौसम सुहाना हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...