किशनगंज, मार्च 17 -- किशनगंज। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि किशनगंज नगर परिषद क्षेत्र में करीब दो करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए 15 यात्री शेड अपने उद्देश्य को पूरा करने में असफल साबित हो रहे हैं। राहगीरों की सुविधा के लिए बनाए गए इन शेडों का अधिकांश जगहों पर उपयोग नहीं हो रहा है। परिणामस्वरूप कई यात्री शेड आज बेकार पड़े हैं और वहां गंदगी का साम्राज्य कायम हो गया है। कई स्थानों पर तो लोगों ने इन शेडों पर अतिक्रमण भी कर लिया है, जिससे सरकारी संपत्ति का दुरुपयोग हो रहा है।प्रति यात्री शेड पर करीब 14 लाख रुपये खर्चजानकारी के अनुसार नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर लगभग 14 लाख रुपये की लागत से एक-एक यात्री शेड का निर्माण कराया गया था। इनका उद्देश्य यह था कि धूप, बारिश और ठंड के मौसम में राहगीरों और यात्रियों को कुछ देर ठहरने की सुविधा मिल सके। ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.