किशनगंज, दिसम्बर 28 -- किशनगंज शहर में जाम की समस्या अब आम जनजीवन का हिस्सा बनती जा रही है। सुबह से लेकर देर शाम तक शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और मुख्य सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे न सिर्फ आम लोग बल्कि छात्र, मरीज, व्यवसायी और नौकरीपेशा लोग भी बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। बढ़ती आबादी और वाहनों की संख्या के साथ-साथ अव्यवस्थित यातायात, अतिक्रमण और ई-रिक्शा की बेतरतीब आवाजाही ने इस समस्या को और गंभीर बना दिया है। शहर का कैलटैक्स चौक, धर्मगंज चौक, रेलवे फाटक, माधव नगर, रहमत नगर, सब्जी मंडी इलाका और पीलखाना रोड जैसे क्षेत्र जाम के हॉटस्पॉट बन चुके हैं। विशेष रूप से रेलवे फाटक खुलने के बाद ट्रैफिक का दबाव अचानक बढ़ जाता है, जिससे लंबा जाम लग जाता है। कई बार वाहनों की कतारें आधे से एक किलोमीटर तक फैल जाती हैं। इस दौरान स्कूली बसें, एं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.