हल्द्वानी, मार्च 2 -- लालकुआं, संवाददाता। रेलवे प्रशासन ने किशनगंज-लालकुआं- किशनगंज वाया गोरखपुर होली विशेष गाड़ी चलाने का निर्णय लिया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक इज्जतनगर संजीव शर्मा ने बताया कि यह विशेष ट्रेन किशनगंज से 05 से 26 मार्च 2026 तक हर गुरुवार तथा लालकुआं से 06 से 27 मार्च 2026 तक हर शुक्रवार को कुल चार-चार फेरों के लिए संचालित की जाएगी। उन्होंने बताया कि किशनगंज-लालकुआं विशेष ट्रेन सुबह 08:30 बजे किशनगंज से रवाना होकर विभिन्न प्रमुख स्टेशनों से होते हुए दूसरे दिन 16:55 बजे लालकुआं पहुंचेगी। वापसी में लालकुआँ-किशनगंज होली विशेष लालकुआं से रात्रि 20:10 बजे प्रस्थान कर निर्धारित मार्ग से होते हुए तीसरे दिन 02:00 बजे किशनगंज पहुंचेगी। संजीव शर्मा के अनुसार, ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें एसी तृतीय श्रेणी, एसी तृतीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.