किशनगंज, अगस्त 30 -- किशनगंज। किशनगंज रेलवे स्टेशन पर शनिवार को 34.92 लीटर विदेशी शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई आरपीएफ, उत्पाद व सीआईबी टीम के द्वारा की गई। पकड़ा गया आरोपी रमन कुमार और सुभाष कुमार बेगूसराय जिले का रहने वाला है। शराब बंगाल के एनजेपी से कटिहार ले जाया जाना था। टीम में आरपीएफ इंस्पेक्टर इंचार्ज एचके शर्मा, उत्पाद निरीक्षक हैदर अली और सीआईबी एनजेपी (न्यू जलपाईगुड़ी) की टीम शामिल थी। ​शुरुआती जांच में सामने आया है कि बरामद की गई शराब पश्चिम बंगाल से किसी ट्रेन के माध्यम से आगे कटिहार ले जाई जा रही थी। ​मामले की जानकारी देते हुए उत्पाद निरीक्षक हैदर अली ने बताया की गुप्त सूचना के आधार पर आरपीएफ और एक्साइज विभाग की ओर से रेलवे परिसरों में समय-समय पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया जाता है। यह भी पढ़ें- आरपीए...