किशनगंज, अप्रैल 30 -- किशनगंज, संवाददाता किशनगंज में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। सदर थाना पुलिस ने बुधवार को टेउसा चाय बगान के पास छापेमारी कर 69 पुड़िया स्मैक के साथ चार युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवकों की पहचान दीपेंद्र, साहिल, शंकर कुमार और सिटुन के रूप में की गई है, जो अलग-अलग स्थानों के निवासी बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर के कुछ स्थानों पर स्मैक की डिलीवरी की जा रही है और इसमें स्थानीय युवकों की संलिप्तता है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टेउसा चाय बगान क्षेत्र में घेराबंदी की, जहां कुछ युवक संदिग्ध अवस्था में एकत्रित थे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.