किशनगंज, मार्च 2 -- किशनगंज। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत किशनगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोचाधामन थाना क्षेत्र में पुलिस ने 171.2 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद करते हुए दो टोटो जब्त किए हैं तथा एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार को शनिवार को गुप्त सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल से टोटो वाहनों के माध्यम से अवैध विदेशी शराब को छिपाकर कोचाधामन थाना क्षेत्र के रास्ते बिहार लाया जा रहा है। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में डीआईयू प्रभारी के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम में कोचाधामन थाना एवं धनपुरा पुलिस पिकेट के पदाधिकारी शामिल थे। गठित टीम द्वारा मस्तान चौक पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान किशनगं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.