किशनगंज, मार्च 24 -- किशनगंज। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय में आयोजित स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में 'मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण छात्र योजना' (सामर्थ्य/संबल योजना) के तहत जिले के 123 पात्र दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने का अहम निर्णय लिया गया है। प्रशासन के समावेशी विकास और महिला सशक्तिकरण के लक्ष्य को रेखांकित करते हुए, सर्वसम्मति से स्वीकृत किए गए इन 123 आवेदनों में 27 महिलाएँ और 12 अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के लाभार्थी शामिल हैं।सहायक निदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए स्पष्ट और पारदर्शी नियम निर्धारित किए गए हैं। आवेदन करने वाले व्यक्ति का बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना और बिहार ...