किशनगंज, मार्च 29 -- किशनगंज। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक अनुशासित और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एसपी संतोष कुमार द्वारा एक सख्त आदेश जारी किया गया है। इस आदेश के तहत अब जिले के सभी थानों में प्रतिदिन सुबह 10 बजे अनिवार्य रूप से पुलिस पदाधिकारियों का रोल कॉल किया जाएगा। जारी आदेश में कहा गया है कि यह देखा जा रहा है कि कई थानों में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी समय पर थाना (सिरिस्ता कक्ष) में उपस्थित नहीं हो रहे हैं, जिससे थाना के दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इस स्थिति को प्रशासनिक शिथिलता मानते हुए इसे गंभीरता से लिया गया है। आदेश में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि यह स्थिति या तो थानाध्यक्ष के नियंत्रण की कमी को दर्शाती है या फिर कर्तव्यों के प्रति उदासीनता को, जो किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।सभी थानो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.