किशनगंज, मार्च 15 -- किशनगंज। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली तथा बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, किशनगंज के तत्वावधान में शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में वर्ष 2026 की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के मामलों का आपसी समझौते के आधार पर त्वरित निपटारा किया गया, जिससे बड़ी संख्या में पक्षकारों को राहत मिली। राष्ट्रीय लोक अदालत का मार्गदर्शन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुशांत कुमार ने किया। उन्होंने लोक अदालत की विभिन्न पीठों में शामिल न्यायिक सदस्यों और अधिकारियों से अपील की कि वे पक्षकारों के हितों को ध्यान में रखते हुए उदारतापूर्वक तथा नियमों के अनुरूप मामलों का निष्पादन करें। वहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.