किशनगंज, मार्च 8 -- किशनगंज। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि किशनगंज में भवन निर्माण विभाग द्वारा जारी अल्पकालीन निविदा को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। भवन निर्माण विभाग, भवन प्रमंडल किशनगंज की निविदा आमंत्रण सूचना संख्या 37/2025-26 में कथित अनियमितताओं को लेकर संवेदको ने गंभीर सवाल उठाए हैं और मामले की जांच की मांग की है। संवेदक ओसामा रेजा, मकतुब सहित अन्य पंजीकृत संवेदकों ने जिलाधिकारी विशाल राज को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि विभाग की ओर से निविदा प्रक्रिया में नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। उनका कहना है कि 6 मार्च 2026 तक निविदा आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि तय की गई थी, लेकिन विभाग द्वारा आवेदन लेने में टालमटोल किया गया, जिससे संवेदकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जारी निविदा सूचना के अनुसार परिमाण विपत्र (बीओक्यू) की बिक्री की अंत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.