किशनगंज में बाइक चोर चिंटू का हाफ एनकाउंटर, मुठभेड़ में दो पुलिस वाले भी घायल
संवाददाता, मई 21 -- बिहार के किशनगंज शहर में पुलिस और बदमाशों के बीच एनकाउंटर हो गया। मुठभेड़ में एक बाइक चोर के पैर में गोली लग गई। वहीं, दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। यह एनकाउंटर फरिंगगोला रेलवे फाटक के समीप चौहान बस्ती में बुधवार की देर रात को हुआ। बताया जा रहा है कि बाइक चोरी के आरोपी को पकड़ने गई किशनगंज पुलिस टीम पर एक बदमाश ने फायरिंग कर दी, जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। घायल पुलिस कर्मी किशनगंज सदर थाना के अवर निरीक्षक नीतीश कुमार एवं डीआईयू प्रभारी मुश्ताक आलम को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इलाज के बाद दोनों पुलिस पदाधिकारी फिलहाल खतरे से बाहर हैं। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए किशनगंज डीएम विशाल राज, एसपी संतोष कुमार और एसडीपीओ वन खुशरू सिराज भारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.