किशनगंज, दिसम्बर 15 -- किशनगंज। संवाददाता जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ किशनगंज पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में शनिवार की शाम सदर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए बस स्टैंड के पास से 32 पुड़िया स्मैक जैसे मादक पदार्थ के साथ एक दंपत्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खगड़ा जुलजुली निवासी मोहम्मद छोटू और उसकी पत्नी नासरीन परवीन के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक सागर कुमार के निर्देश पर गठित विशेष टीम गश्ती के दौरान शनिवार की शाम बस स्टैंड क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दंपत्ति पुलिस को देखकर तेज गति से भागने लगे। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी मोहम्मद छोटू के पास से 10 पुड़िया स्मैक, 1840 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.