किशनगंज में प्रखंड स्तर पर बने निगरानी कमिटी, फर्जी दस्तावेज पर लगे रोक
किशनगंज, अप्रैल 7 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों में फर्जी दस्तावेज बनाने के मामलों को गंभीर सुरक्षा चुनौती बताते हुए ठाकुरगंज विधायक गोपाल अग्रवाल ने जिले के सभी प्रखंडों में निगरानी कमिटी गठित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में सख्त कदम उठाना देश की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है।गौरतलब है कि हाल ही में किशनगंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मंगलेश कुमार के नेतृत्व में छापेमारी कर टेढ़ागाछ प्रखंड के एक किराना दुकान से भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज बरामद किए थे। इस दौरान करीब 400 फर्जी आधार कार्ड जप्त किए गए और मनोहर शर्मा नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार, इससे पहले भी ठाकुरगंज और जियापोखर थाना क्षेत्रों में कई बार फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.