किशनगंज, जनवरी 5 -- किशनगंज। संवाददाता किशनगंज जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्यशैली और प्रभावी रणनीतियों का असर अब साफ नजर आने लगा है। जिले में लूट की घटनाएं वर्ष 2025 में अब तक अपने सबसे न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई हैं। पुलिस अधीक्षक सागर कुमार द्वारा जारी वर्षवार आंकड़ों के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों में लूट की वारदातों में करीब 70 से 75 प्रतिशत तक की उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। यह उपलब्धि जिले में मजबूत कानून-व्यवस्था और पुलिस की सक्रियता का प्रमाण मानी जा रही है। आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2020 में जिले में लूट की कुल 17 घटनाएं दर्ज की गई थीं। इसके बाद वर्ष 2021 में लूट की घटनाओं में अचानक बढ़ोतरी हुई और यह संख्या 27 तक पहुंच गई। हालांकि, इसी वर्ष के बाद पुलिस प्रशासन ने अपराध पर लगाम कसने के लिए व्यापक रणनीति तैयार की, जिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.