किशनगंज में नाबालिग लड़की की मौत पर लोगों का फूटा आक्रोश
भागलपुर, जून 2 -- किशनगंज से राजेश की रिपोर्ट किशनगंज जिले में एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़की की मौत के विरोध में सोमवार की रात परिजनों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। घटना से आक्रोशित लोगों ने सोमवार रात सदर अस्पताल के समीप जोरदार हंगामा किया और गांधी चौक जाने वाले मुख्य सड़क मार्ग को पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया। सड़क जाम और हंगामे के कारण पूरे इलाके में काफी समय तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। आक्रोश का मुख्य कारण शव का पोस्टमार्टम रात के बजाय अगले दिन सुबह कराने की बात पर था। हालांकि विरोध के बाद डीएम विशाल राज के निर्देश पर सोमवार की रात को ही मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। यह भी पढ़ें- रेप कर बेटी को लटका दिया, बिहार में पेड़ से लटकी मिली नाबालिग लड़की तो बोले परिजन; सनसनी लोगों का कहना था कि मामले की संवेदन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.