किशनगंज में दर्दनाक हादसा, खड़े डंपर से टकराई बाइक; दो सगे भाइयों की मौके पर मौत
किशनगंज, मई 9 -- Bihar News Today: बिहार के किशनगंज जिले में शुक्रवार की रात रफ्तार का ऐसा खौफनाक कहर देखने को मिला, जिसने एक ही पल में एक हंसते-खेलते परिवार की दुनिया उजाड़ दी। सड़क किनारे खड़े एक भारी-भरकम डंपर में तेज रफ्तार बाइक के पीछे से टकरा जाने के कारण दो युवा सगे भाइयों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह भीषण सड़क दुर्घटना बहादुरगंज-किशनगंज मुख्य पथ पर शुक्रवार की रात करीब 10 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि दोनों युवा सगे भाई एक ही बाइक पर सवार होकर बहादुरगंज से अपने घर सकौर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में सर्रा पुल के पास सड़क कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्लांट के आगे एक मालवाहक डंपर सड़क किनारे खड़ा था। अंधेरा होने और बाइक की रफ्तार काफी तेज होने के कारण चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और बाइक सीधे डंपर के पिछले हिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.