किशनगंज, मार्च 1 -- पोठिया। निज संवाददाता पोठिया प्रखंड के नयाबाड़ी मटियाभीटा गांव में बीते गुरुवार को शुरू हुई तीन दिवसीय अष्टयाम का लगातार 72 घंटा तक जारी रहने के पश्चात शनिवार दोपहर को समाप्त हो गया। समापन के दौरान माटियाभीटा, नयाबाड़ी दलुआबस्ती, जलालगछ गांव की महिला पुरुष सहित दर्जनों युवकों ने अनुष्ठान स्थल पर राधा-कृष्ण भगवान की प्रतिमा का परिक्रमा किया। बाद में श्रद्धालुओं ने गांव का भ्रमण करते हुए पुरंदरपुर स्थित महानंदा नदी के घाट पहुंचे। इधर पुरोहित घनश्याम झा ने अनुष्ठान समापन का मंत्रोजाप कर प्रतिमा को महानंदा नदी के पवित्र जल में प्रवाहित किया। इस दौरान दर्जनों ग्रामीन मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.