किशनगंज, दिसम्बर 11 -- किशनगंज, संवाददाता । नेपाल व बंगाल सीमा से सटे किशनगंज जिले के सीमावर्ती इलाकों में अवैध तस्करी, सड़कों पर इंट्री माफिया और ओवरलोडेड वाहनों की धांधली लगातार बढ़ती जा रही है। स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि अब जनप्रतिनिधियों ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए प्रशासन से तत्काल कठोर कार्रवाई की मांग शुरू कर दी है। इसी कड़ी में जिला परिषद सदस्य नासिक नदीर के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने गुरुवार को जिलाधिकारी विशाल राज और पुलिस अधीक्षक सागर कुमार से मुलाकात की और विस्तृत आवेदन सौंपकर पूरे नेटवर्क की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। जिला परिषद सदस्य नासिक नदीर ने अपने आवेदन में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि गलगलिया-अररिया एनएच 327 ई, किशनगंज-दालकोला एनएच 327 और दालकोला से बंगाल के कई इलाकों में तस्करी का बड़ा रैकेट सक्रिय है। इन रूटों से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.