किशनगंज, मई 26 -- ठाकुरगंज (किशनगंज)। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में एनएच-327ई पर मंगलवार तड़के हुए सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रैक्टर पर मक्का लदा था। हादसा ट्रक की टक्कर से हुआ। हादसे के बाद सड़क पर मक्का बिखर गया और कुछ देर तक यातायात भी बाधित रहा। मृत ट्रैक्टर चालक की पहचान चेंगाघाट निवासी राजू यादव (23 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं ट्रैक्टर पर सवार घायल युवकों में पुष्पेंद्र (22 वर्ष), बिजनेश (23 वर्ष) और दीपचंद (20 वर्ष) शामिल हैं। तीनों उत्तर प्रदेश के संभल जिले के निवासी हैं। घायलों की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें किशनगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत, तीन युवक गंभीरहादसे का विवरण प्रत्यक्षदर्शियों क...