नई दिल्ली, मार्च 14 -- Bihar News: बिहार के किशनगंज में जंगली हाथी के आतंक से लोग परेशान हैं। दिघलबैंक प्रखंड के सीमावर्ती गांवों में जंगली हाथियों का उत्पात लगातार बढ़ता जा रहा है। धनतोला पंचायत के बिहारटोला और डोरिया के आसपास पिछले चार दिनों से हाथियों का झुंड मक्का के खेतों में डेरा डाले हुए है। इस दौरान हाथी मक्के की फसलों को रौंदने के साथ-साथ रिहायशी इलाकों में भी घुसकर नुकसान पहुंचा रहे हैं। गुरुवार की देर रात झुंड से बिछड़े एक हाथी ने बिहारटोला निवासी गोपी महतो के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। बताया जाता है कि तेज हवा और बारिश के बीच हाथी कब उसके आंगन में घुस आया उसे पता हीं नहीं चला। जब हाथी ने उसके घर की दीवार तोड़ी तब अचानक से सामने हाथी को देख उन लोगों ने भागते हुए किसी तरह अपनी अपनी जान बचाई। इस दौरान हाथी ने घर के अंदर रखा चावल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.