किशनगंज, दिसम्बर 12 -- किशनगंज। संवाददाता सदर थाना क्षेत्र के महेश बथना स्थित पिछड़ा वर्ग कन्या प्लस टू आवासीय उच्च विद्यालय में शुक्रवार की देर शाम 18 छात्राएं भोजन करने के बाद अचानक बीमार पड़ गईं। विद्यालय प्रबंधन ने तुरंत बीमार छात्राओं को एंबुलेंस की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों की देखरेख में छात्राओं का इलाज जारी है। चिकित्सकों ने प्रारंभिक जांच में बताया कि यह फूड पॉइजनिंग का मामला प्रतीत होता है। छात्राओं ने बताया कि शाम को हलवा खाने के बाद उन्हें अचानक उल्टी शुरू हो गई। इसके बाद विद्यालय प्रबंधन ने तत्काल उन्हें अस्पताल भेजा। सभी छात्राएं अलग-अलग जिलों से हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही हैं। अस्पताल में भी इस घटना से अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। चिकित्सकों ने बताया कि अधिकांश छात्राओं की हालत स्थिर है और उन्हें आवश्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.