किशनगंज, अप्रैल 28 -- किशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि किशनगंज जिले में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ पुलिस का सख्त रुख लगातार जारी है। एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर सोमवार को भी जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने फर्जी जीएसटी पेपर और डुप्लीकेट दस्तावेजों के आधार पर असम से लाई जा रही कोयले की खेप पर कार्रवाई करते हुए 9 ट्रकों को जब्त किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गई। गलगलिया थाना पुलिस ने दो ट्रकों को पकड़ा, जबकि ठाकुरगंज थाना पुलिस ने धर्मकांटा के पास से 6 ट्रकों को जब्त किया। यह भी पढ़ें- अवैध बालू खनन पर वार, मादक पदार्थो की तस्करी पर पुलिस का प्रहार वहीं किशनगंज थाना पुलिस ने भी एक कोयला लदा ट्रक पकड़ने में सफलता हासिल की। सभी ट्रकों में अवैध रूप से को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.