किशनगंज, मई 4 -- किशनगंज। वरीय संवाददाता टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य केवल अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों तक सीमित नहीं है, बल्कि तब साकार होता है जब स्वास्थ्य सेवाएं समाज के हर उस वर्ग तक पहुंचती हैं, जो अक्सर मुख्यधारा से दूर रह जाता है। कारा (जेल) जैसे स्थान, जहां भीड़भाड़ और सीमित संसाधनों के कारण संक्रमण का खतरा अधिक होता है, वहां स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। इसी सोच के साथ टीबी मुक्त भारत अभियान के 100 दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को किशनगंज मंडल कारा में एक विशेष स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। इस पहल ने यह स्पष्ट कर दिया कि अब स्वास्थ्य विभाग "हर व्यक्ति तक जांच और उपचार" के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। यह केवल एक शिविर नहीं, बल्कि एक व्यापक संदेश है-कि बीमारी चाहे जहां हो, स्वास्थ्य सेवा वहां तक पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.