किशनगंज मंडल कारा में महिला बंदी ने दुपट्टा से लगाई फांसी
किशनगंज, जून 10 -- किशनगंज। संवाददाता बुधवार की सुबह किशनगंज मंडल कारा में विचाराधीन एक महिला बंदी के द्वारा मंडल कारा के महिला शौचालय में दुपट्टा के फंदे से फांसी लगा कर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक महिला बंदी उषा रानी, पति अजय प्रसाद सिन्हा कोचाधामन की रहने वाली थी। वह फरवरी माह से दहेज अधिनियम के केस में किशनगंज मंडल कारा में बंद थी। मामले में मृतक महिला ऊषा रानी के विरुद्ध कोचाधामन थाना कांड 367/25 के तहत कोचाधामन थाना में दहेज अधिनियम के तहत मामला दर्ज था। बताया जाता है कि जेल के महिला वार्ड के कर्मी की नजर अचानक महिला बंदी पर पड़ी। उक्त महिला बंदी दुपट्टा के सहारे फांसी पर लटक रही थी। जेल के कर्मी ने तुरंत ही जेल अधीक्षक को इसकी सूचना दी। जेल अधीक्षक व जेल के चिकित्सक भी मौके पर पहुंच गए और महिला ऊषा रानी को फांसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.