किशनगंज, अप्रैल 25 -- किशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि सीमावर्ती जिले किशनगंज में पुलिस व्यवस्था को आधुनिक और प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। जिले में बॉर्डर मॉनिटरिंग सेल और स्पेशल इंटेलिजेंस एंड रेड टीम (एसआईआरटी) का गठन किया गया है। यह पहल हाल ही में अमित शाह की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में तय कार्ययोजना के तहत की जा रही है। बॉर्डर मॉनिटरिंग सेल में दो डीएसपी सहित कुल पांच तेज-तर्रार पुलिस अधिकारियों को शामिल किया गया है। यह सेल विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के साथ तालमेल स्थापित कर नेपाल, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश सीमा से जुड़ी सुरक्षा चुनौतियों से निपटेगी। सीमाई गतिविधियों पर सतत निगरानी और सूचनाओं का आदान-प्रदान इस सेल की प्रमुख जिम्मेदारी होगी। वहीं, एसआईआरटी को खुफिया जानकारी के आधार पर त्वरित कार्रवाई के लिए तै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.