किशनगंज, जनवरी 31 -- किशनगंज। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। किशनगंज पुलिस को हाइटेक बनाने के लिए एसपी संतोष कुमार बड़े प्लान पर काम कर रहे हैं। जिले की पुलिस व्यवस्था को आधुनिक, पारदर्शी और जनहितैषी बनाने की दिशा में पुलिस कप्तान संतोष कुमार की महत्वपूर्ण पहल पर स्पेशल टीम ने काम करना शुरू कर दिया है। अब आम लोगों को अपनी फरियाद लेकर थाना या पुलिस अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। किशनगंज पुलिस एक ऐसे मोबाइल ऐप पर काम कर रही है, जिसके माध्यम से जनता को पुलिस से जुड़ी कई सेवा एक क्लिक में उपलब्ध हो सकेंगी। कुल मिलाकर, किशनगंज पुलिस को हाईटेक बनाने की यह योजना जिले में पुलिसिंग की तस्वीर बदलने की क्षमता रखती है। मोबाइल ऐप, डिजिटल निगरानी और तकनीकी प्रशिक्षण के माध्यम से पुलिस और जनता के बीच संवाद सीधा, पारदर्शी और भरोसेमंद बनेगा, यही ...