किशनगंज, मई 3 -- किशनगंज। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि किशनगंज पुलिस ने तत्परता और कुशल रणनीति का परिचय देते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर अपहृत अनीसुर रहमान को सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। घटना के पीछे बकाया रुपयों के लेन-देन का विवाद सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 30 अप्रैल को समय लगभग 12:30 बजे सदर थाना में अफसाना खातून ने लिखित आवेदन देकर अपने पति अनीसुर रहमान (32) के अपहरण की सूचना दी। उन्होंने बताया कि उनके पति को तीन नंबर रेलवे गुमटी के पास से अज्ञात लोगों द्वारा अगवा कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- किशनगंज पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे में अपहृत युवक सकुशल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार अपहरणकर्ताओं द्वारा परिवार से फिरौती की मांग की जा रही थी और पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.