किशनगंज, दिसम्बर 22 -- किशनगंज। संवाददाता किशनगंज। टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र अंतर्गत हुए सनसनीखेज हत्या कांड का किशनगंज पुलिस ने महज 18 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 20 दिसंबर को अररिया जिले के सिकटी पररिया के जुल्फिकार की हत्या की घटना का उद्भेदन एसपी द्वारा गठित टीम ने करते हुए पुलिस ने घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी मोहम्मद आदम, शहजाद आलम, खुशबू बेगम व मोहम्मद अंजार आलम दहीभात टेढ़ागाछ का रहने वाला है। एसपी सागर कुमार ने रविवार की शाम को एसपी कार्यालय में प्रेसवार्ता में बताया कि 20 दिसंबर की रात करीब 02:45 बजे टेढ़ागाछ थाना को सूचना मिली कि ग्राम फुलवाड़ी, राजवान के पास एक व्यक्ति जख्मी अवस्था में सड़क किनारे पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही गश्ती दल द्वारा उक्त व्यक्ति को प्राथमिक स्वास्थ्य के...