किशनगंज-ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन की बदलेगी सूरत
किशनगंज, सितम्बर 9 -- किशनगंज, संवाददाता। किशनगंज रेलवे स्टेशन और ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन की सूरत जल्द बदलने वाली है। दोनों प्रमुख रेलवे स्टेशन का तेजी से जीर्णोद्धार का कार्य किया जा रहा है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत किशनगंज जिले के दो प्रमुख रेलवे स्टेशन किशनगंज और ठाकुरगंज का चयन किया गया था। जिसके तहत दोनों रेलवे स्टेशनों में निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार करीब डेढ़ वर्ष पहले शुरू हुई इस महत्वाकांक्षी परियोजना का लगभग 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। यदि कार्य की वर्तमान गति बनी रही तो वर्ष 2027 की शुरुआत तक दोनों स्टेशनों का निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद है। जानकारी के अनुसार किशनगंज रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास पर लगभग 42 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। जिसमें फुट ओवर ब्रिज के लिए 20 करोड़, स्टेशन जीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.