भागलपुर, मई 13 -- किशनगंज से राकेश कुमार की रिपोर्ट किशनगंज। वरीय संवाददाताबिहार सरकार के सात निश्चय-3 के अंतर्गत सातवें निश्चय 'सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living)' को प्रभावी रूप से लागू करने के उद्देश्य से 18 मई को समाहरणालय, किशनगंज स्थित सभा कक्ष में आयुक्त, पूर्णिया प्रमंडल, पूर्णिया के द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम आयोजन करने की सूचना प्राप्त है। प्राप्त सूचना के अनुसार जनसंवाद कार्यक्रम का समय पूर्वाह्न 11:30 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक निर्धारित है। साथ ही, आयुक्त द्वारा उक्त तिथि को जिले के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण भी किया जाएगा।इस जन संवाद कार्यक्रम के माध्यम से आम नागरिकों को अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को सीधे आयुक्त के समक्ष रखने का अवसर प्राप्त होगा। यह भी पढ़ें- किशनगंज: दिघलबैंक प्रखंड की सभी पंचायतों में लगेगा 'सहयोग ...