किशनगंज-जलालगढ़ रेल लाइन को विशेष परियोजना का दर्जा मिलने की खबर से जगी उम्मीद
पूर्णिया, अगस्त 13 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। लंबे समय से प्रतीक्षित किशनगंज-जलालगढ़ नई रेल लाइन परियोजना को लेकर सीमांचल के लोगों में एक बार फिर उम्मीद जगी है। 51.632 किलोमीटर लंबी इस प्रस्तावित रेल परियोजना को केंद्र सरकार द्वारा 'विशेष रेल परियोजना' का दर्जा दिए जाने की सूचना सामने आई है। परियोजना को लेकर पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के निर्माण संगठन, मालीगांव की ओर से 28 जुलाई 2026 को अधिसूचना जारी किए जाने और 30 जुलाई को भारत के राजपत्र में प्रकाशित किए जाने की बात कही जा रही है। परियोजना को विशेष दर्जा मिलने की खबर के बाद अब इसके लिए भू-सर्वे, भूमि अधिग्रहण और मुआवजा प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद है। परियोजना से संबंधित गांव, मौजा, खाता और खेसरा का विस्तृत विवरण सामने आने के बाद यह भी स्पष्ट हो सकेगा कि किन क्षेत्रों के लोगों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.